JharkhandKhas-KhabarRanchi

कृषि और गन्ना विकास विभाग के अधिकारी डेनियल एक्का ने की हेराफेरी, 10 करोड़ कर दिये खर्च

Deepak

Ranchi : राज्य के कृषि और गन्ना विकास विभाग में डेढ़ दर्जन से अधिक ऐसे अफसर हैं, जिन पर गंभीर आरोप के तहत कार्रवाई चल रही है. ऐसे अफसरों की एक सूची भी सरकार की तैयार की गयी है. इन अफसरों के खिलाफ आलू बीज खरीद, कुल्थी बीज खरीद, मक्का बीज खरीद, सरगुजा बीज खरीद मामले में गड़बड़ी करने और बीजों के वितरण में अनियमितता बरतने की पुष्टि भी हुई है.

इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता : बोकारो डीसी ने किये तरंगा मुखिया के वित्तीय अधिकार समाप्त

विभाग के एक अफसर डेनियल एक्का ने सरकारी खजाने का ही दुरुपयोग किया है. इन पर खजाने के दस करोड़ रुपये की राशि का विचलन कर उसे दूसरी जगह खर्च कर दिया. सरकार की तरफ से विभागीय कार्रवाई करते हुए इन्हें 2014 में दंड दिया गया. विभाग में 50 करोड़ से अधिक के बीज खरीद घोटाले में कई अफसरों के शामिल होने की बातें पुष्ट हुई हैं. इतना ही नहीं एक ऐसे दूसरे भूमि संरक्षण पदाधिकारी हैं, जिन्हें हाल ही में गिरफ्तार किया गया है. सरकार की तरफ से ऐसे दागी अफसरों पर कई बार कार्रवाई करते हुए दंड भी तय किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें : लालू ने भाजपा और जदयू पर कसा तंज, कहा- अब दूनो को एक साथ हराया जाएगा

50 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने का आरोप

हजारीबाग के भूमि संरक्षण अधिकारी अमरेश कुमार झा को हाल ही में उनकी कारगुजारियों को लेकर गिरफ्तार किया गया है. इन पर चाईबासा जिले के चक्रधरपुर में ट्यूबवेल निर्माण करनेवाली कंपनी को 50 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने का आरोप सही पाया गया. इन्होंने सरकारी राशि को अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर उसका उपयोग कर दिया. मामले के हाईकोर्ट के पहुंचने के बाद अफसर पर कार्रवाई की गयी. इन पर चतरा और कोडरमा जिले में पदस्थापन के दौरान योजना में अनियमितता बरतने का भी आरोप लग चुका है. जिला भूमि संरक्षण अनुसंधान केंद्र हजारीबाग में उप निदेशक के पद पर रहते हुए सुनील कुमार पर भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं. इन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड वितरण से लेकर अन्य गंभीर आरोप लग चुके हैं.

इसे भी पढ़ें : सियासत : अमित शाह ने कहा बिहार में जदयू-भाजपा बराबर बराबर सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

विभाग के मेहरपाल सिंह पर जवाहर रोजगार योजना में अनियमितता बरतने और एनएफएचएम में बीजों के वितरण में उदासीन रहने का भी आरोप सिद्ध हुआ है. विभाग की तरफ से सभी दागी अधिकारियों के खिलाफ दंड तय कर, उन पर विभागीय कार्रवाही ही पूरी की गयी.

इसे भी पढ़ें : अमित शाह सबरीमला श्रद्धालुओं के समर्थन में, कहा- कम्युनिस्ट सरकार मंदिरों के खिलाफ साजिश रच रही है

दागी अधिकारियों की सूची

कृषि विभाग के दागी अफसरों की सूची में डेनियल एक्का, मेहरपाल सिंह ब्रह्मदेव प्रसाद मंडल, अनिरुद्ध प्रसाद, ओम प्रकाश चौधरी, विजय कुरूर, जुनस जैरस तिक र्ी, संतोष लकड़ा, रामभजू महथा, ज्योति मिंज, राजेंद्र किशोर, सुनील कुमार, अमरेश कमार झा और अन्य शामिल हैं. इसमें से कई अधिकारी वरीय अफसरों के गुड फेथ पर हैं.

Related Articles

Back to top button