
Patna : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भाजपा और जदयू पर शनिवार को तंज कसते हुए कहा कि ये दोनों दल पहले तो साथ मिल कर लड़ेंगे और फिर एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे.
राजग में सीट बंटवारे के लिए समझौते की घोषणा होने के एक दिन बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी की.
लालू ने भाजपा – जदयू गठबंधन के इतिहास पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि एगो बा मास्टर इन चीटरी और भुलक्कड़ी आ दूसरा बा मास्टर इन फेकरी और फक्कड़ी! उन्होंने कहा कि फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें, फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें !
इसे भी पढ़ें : मुंगेर से लोजपा सांसद वीणा देवी के बेटे की नोएडा में सड़क हादसे में मौत
एगो बा मास्टर इन चीटरी & भुलक्कड़ी आ दूसरा बा मास्टर इन फेकरी & फक्कड़ी!
फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें, फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें!
एगो बा पलटीमार, आ दूसरा बा कल्टीमार!
पहिले पलटू-अलटू के जनता अकेले-अकेले हरावत रहे, अब दूनो के साथ में हराई!
जय बिहार।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 27, 2018
इसे भी पढ़ें : सियासत : अमित शाह ने कहा बिहार में जदयू-भाजपा बराबर बराबर सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव
एगो बा पलटीमार, आ दूसरा बा कल्टीमार
गौरतलब है कि भाजपा और जदयू का 17 साल पुराना गठबंधन 2013 में टूट गया था लेकिन चार साल बाद वे फिर से एकजुट हो गए.
राजद अध्यक्ष ने पल्टीमार और कल्टीमार जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया, जो संभवत: क्रमश: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हैं.
उन्होंने ट्वीट किया कि एगो बा पलटीमार, आ दूसरा बा कल्टीमार!
इसे भी पढ़ें : केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने की तेजस्वी से मुलाकात
नीतीश पर पाला बदलने का आरोप
महागठबंधन से तीन साल से भी कम समय में जदयू के बाहर होने के बाद राजद ने नीतीश पर पाला बदलने का आरोप लगाया था. लालू के छोटे बेटे एवं तत्कालीन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पिछले साल नीतीश जदयू ने राजद से नाता तोड़ लिया और राजग में लौट गया.
मोदी पर विपक्ष लंबे चौड़े और झूठे वादे करने का आरोप लगाया करती है.
लालू ने कहा कि पहले तो लोग उन दोनों (पार्टियों को) अलग-अलग हराया करते थे. अब उन्हें एक साथ हराया जाएगा.
इसे भई पढ़ें : अमित शाह सबरीमला श्रद्धालुओं के समर्थन में, कहा- कम्युनिस्ट सरकार मंदिरों के खिलाफ साजिश रच रही है
अब दूनो के साथ में हराई
उन्होंने ट्वीट में कहा कि पहिले पलटू-अलटू के जनता अकेले-अकेले हरावत रहे, अब दूनो के साथ में हराई! जय बिहार.
इस बीच, तेजस्वी ने मोतिहारी में एक जनसभा में कहा कि लालू सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं. वह राज्यव्यापी संविधान बचाओ न्याय यात्रा के तहत पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय में थे.
उन्होंने कहा कि यदि वह नीतीश की तरह भाजपा के सामने झुक जाते तो आज वह बिहार के मुख्यमंत्री होते.