
Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव झारखंड को अवगत भी कर दिया. सीएस को लिखे गए पत्र में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से स्वत: पद का त्याग करने का जिक्र किया है. जेएसएससी परीक्षा में पेपर लीक मामले में कई विवाद उठे थे. जिसपर एसआईटी जांच कर रही है.इस मामले में नामकुम थाने में प्राथमिक भी दर्ज की गई है.
यहां आपको यह भी बताना जरूरी है कि इस वर्ष 28 जनवरी 2024 को राज्यभर में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन प्रश्न पत्र लीक होने के कारण छात्रों में नाराजगी देखी गयी. छात्रों ने आयोग का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. स्थिति संभालने के लिए पुलिस को लाठियां भी चटकानी पड़ी. इससे आयोग की बहुत किरकिरी हुई थी. मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गयी. इस मामले में झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो सज्जाद इमाम उर्फ शमीम समेत कई लोगों को गिरफ्तारियां हो चुकी है.
इसी बीच आयोग के अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने अपना त्यागपत्र मुख्य सचिव को भेज दिया है, जिसमें उन्होंने इस्तीफे की व्यक्तिगत कारणों को बताया है. बता दें नीरज सिन्हा 12 फरवरी 2023 को वह झारखंड डीजीपी के पद से सेवानिवृत हुए थे. इसके बाद उन्होंने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था.





