JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ एक और मामला दर्ज

Ranchi: समन की अवहेलना को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ है. इस संबंध में ईडी की ओर से शिकायतवाद संख्या 3952/2024 सीजेएम कोर्ट में दाखिल की गई. जिसकी सुनवाई मंगलवार को हुई. सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी निर्धारित की है. शिकायतवाद में शिकायतकर्ता ईडी की ओर से बताया गया है कि हेमंत को ईडी ने जमीन घोटाला मामला में 10 समन जारी किया था, जिसमें से मात्र दो समन पर ही हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे. यह ईडी के समन की अवहेलना है. पीएमएलए की धारा 63 एवं आईपीसी की धारा 174 के तहत ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ समन की अवहेलना को लेकर शिकायतवाद दर्ज कराया है.

ईडी के समक्ष 20 जनवरी को 8वां समन एवं 31 जनवरी को 10वां समन में हेमंत उपस्थित हुए थे. सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से दलील देते हुए कहा गया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के समन मामले में ईडी ने दिल्ली में सीजेएम कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया था.

 

Related Articles

Back to top button