
Visakhapatnam : वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा एक दिवसीय क्रिकेट मैच टाई रहने के बाद भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने स्वीकार किया कि ओस में गेंदबाजी करने में बड़ी दिक्कत हो रही थी.
भारत ने बुधवार को दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 321 रन बनाये. जवाब में वेस्टइंडीज ने शाइ होप के शतक और शिमरोन हेटमेयर के 64 गेंद में 94 रन की मदद से आखिरी गेंद पर स्कोर बराबर कर लिया.
इसे भी पढ़ें : लालू प्रसाद को जेल से भगाने की आशंका : जदयू
काफी अभ्यास की जरूरत
कुलदीप ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ओस में गेंदबाजी करने में दिक्कत हो रही थी. गेंद पर नमी आने के कारण पकड़ बनाना मुश्किल हो रहा था लेकिन आपको ऐसे हालात से सामंजस्य बिठाने के लिये काफी अभ्यास की जरूरत होती है.
कुलदीप ने 67 रन देकर तीन विकेट लिये. उन्होंने कहा कि कप्तान विराट कोहली ने उन्हें सही जगह पर गेंद डालने और रनगति पर अंकुश लगाने के लिये कहा था.
इसे भी पढ़ें : सीबीआई में कौन था माल्या का मददगार? राकेश अस्थाना की जांच से सच सामने आ सकता था
दो छक्के लगाने के बाद हट गया दबाव
पहले बल्लेबाजी के फैसले पर कुलदीप ने कहा कि उन्हें लगा था कि दूसरी पारी में विकेट धीमी हो जायेगी.
उन्होंने हेटमेयर की तारीफ करते हुए कहा कि वह शानदार बल्लेबाजी कर रहा है. उसे गेंदबाजी करना कठिन है. मैं उसके बल्ले पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रहा था. वह पहले मेरे सामने सहज नहीं था लेकिन दो छक्के लगाने के बाद दबाव हट गया.
इसे भी पढ़ें : CBI विवादः राफेल घोटाले में पीएम को कार्रवाई की थी आशंका, इसलिए आलोक वर्मा को हटाया- कांग्रेस

काफी अभ्यास की जरूरत


