
Ranchi: हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में गोली कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. जख्मी युवक को अवैध पिस्टल साफ करने के दौरान हाथ मे गोली लगी थी. इसके बाद अपने दोस्त को पिस्टल दे दिया था. पुलिस उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी के निशानदेही पर 7.65 एमएम का एक पिस्टल, चार गोली, घटनास्थल पर चली गोली का खोखा ओर खून लगा कपड़ा पुलिस ने बरामद किया है.
गिरफ्तार आरोपी मो नियाजुद्दीन उर्फ कल्लू मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भेलवारा का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार बीते शनिवार की शाम सुचना मिली कि भेलवारा निवासी इदरीश अंसारी को गोली लगी है और वह सदर अस्पताल हजारीबाग में ईलाज के लिए भर्ती है. सूचना पर पुलिस को एक टीम सदर अस्पताल पहुंचकर जख्मी इदरीश अंसारी से पूछताछ की. इदरीश के बताई बात पुलिस को संदिग्ध लगी. इसके बाद पुलिस की टीम भेलवारा से थोडी दूर स्थित चेहला के पास गया. जहां से जख्मी हालत में इदरीश अंसारी को सदर अस्पताल ले जाया गया था. पुलिस इदरीश अंसारी की बताई बात और घटनास्थल की वस्तु स्थिती मे अंतर पाया गया. इसी क्रम में भेलवारा के ही नियाजउद्दीन उर्फ कल्लु से पुलिस पूछताछ की तो पता चला कि इदरीश अंसारी अपने पास एक अवैध पिस्टल और गोली रखे हुए था, जिसे इदरीश अंसारी और नियाजउद्दीन उर्फ कल्लु दोपहर मे लेकर चेहला जंगल की तरफ गये थे. सफाई एवं छेडछाड के क्रम मे इदरीश के हाथ से गोली चल गई और जख्मी हो गया. पिस्टल को छिपाने के लिए नियाजउद्दीन उर्फ कल्लु को दे दिया. इसके बाद गांव से अपने साथी को बुलाया, जो उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
इदरीश खुद को बचाने के लिए पुलिस को गुमराह करता रहा. उसने किसी अपराधकर्मी के द्वारा गोली मारे जाने की बात पुलिस को बताया था. पुलिस घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं गोली बरामद के साथ घटनास्थल से खोखा बरामद किया. इस संबंध में मुफ्फसिल थाना (कांड सं0- 46/24) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. नियाजउद्दीन उर्फ कल्लु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं इदरीश अंसारी का सदर अस्पताल इलाज चल रहा है, स्वस्थ्य होने के बाद उसपर कार्रवाई की जाएगी.




