
Ranchi: राज्य के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनें 12 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी. इस संबध में दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जानकारी दी गयी है. जिसमें बताया गया है कि अलग-अलग दिनों में अलग-अलग स्टेशनों से होकर गुजरने वाली ट्रेनें इस दौरान अलग मार्ग से चलेगी.
इसमें सबसे अधिक धनबाद, गोमो, देवघर, जसीडीह, रांची से होकर गुजरने वाली ट्रेनें है. जिसमें कोलकाता बीकानेर, सियालदह अमृतसर, बाड़मेर हावड़ा और दीक्षाभूमि, नंदनकानन, ओडिशा संपर्क क्रांति, झारखंड संपर्क क्रांति जैसी ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे की ओर से बताया गया है कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय पीडीडीयू से प्रयागराज के बीच डेडीकेटेड फ्रेट कारिडोर लिंक लाइन के कनेक्शन के लिए यार्ड रिमॉडलिंग होगा. इस कारण अलग-अलग दिनों में ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.
इन तारीखों में बदले मार्ग से चलेंगी ट्रेनें
- नौ फरवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 11045 कोल्हापुर धनबाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस माणिकपुर, प्रयागराज रामबाग, वाराणसी व पीडीडीयू होकर चलेगी.
- नौ फरवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 12816 आनंदविहार पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर प्रयागराज, प्रयागराज रामबाग, वाराणसी व पीडीडीयू होकर चलेगी.
- नौ फरवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 12496 कोलकाता बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस पीडीडीयू, मिर्जापुर व प्रयागराज के बदले पीडीडीयू, वाराणसी, प्रयागराज रामबाग व प्रयागराज होकर चलेगी.
- नौ से 11 फरवरी तक चलने वाली ट्रेन संख्या 12818 आनंदविहार हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस प्रयागराज, मिर्जापुर व पीडीडीयू के बदले प्रयागराज, प्रयागराज रामबाग, वाराणसी व पीडीडीयू होकर चलेगी.
- 12 फरवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 22806 आनंदविहार भुवनेश्वर सुपरफास्ट स्पेशल प्रयागराज, मिर्जापुर व पीडीडीयू के बदले प्रयागराज, प्रयागराज रामबाग, वाराणसी व पीडीडीयू होकर चलेगी.
- 11 फरवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 12819 भुवनेश्वर आनंदविहार ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पीडीडीयू, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल व गाजियाबाद के बदले पीडीडीयू, वाराणसी, प्रयागराज रामबाग व प्रयागराज होकर चलेगी.
- आठ फरवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 12825 रांची आनंदविहार झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय, मिर्जापुर व प्रयागराज के बदले पंडित दीन दयाल उपाध्याय, वाराणसी, जंघई, प्रयाग व प्रयागराज होकर चलेगी.
- 10 फरवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 12324 बाड़मेर हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज, मिर्जापुर व पीडीडीयू के बदले प्रयागराज, प्रयाग, वाराणसी व पीडीडीयू होकर चलेगी.
- नौ फरवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 12379 सियालदह अमृतसर जालियांवला बाग एक्सप्रेस पीडीडीयू, मिर्जापुर, प्रयागराज व कानपुर सेंट्रल के बदले पीडीडीयू, लखनऊ व कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी.
- नौ फरवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 12820 आनंदविहार भुवनेश्वर ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज व पीडीडीयू के बदले कानपुर, लखनऊ व पीडीडीयू होकर चलेगी.
- 10 फरवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 12826 आनंदविहार रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस कानपुर, प्रयागराज व पीडीडीयू के बदले कानपुर, लखनऊ व पीडीडीयू होकर चलेगी.
- 11 फरवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 12380 अमृतसर सियालदह जालियांवाला बाग एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, मिर्जापुर व पीडीडीयू के बदले कानपुर, लखनऊ व पीडीडीयू होकर चलेगी.
इसे भी पढ़ें- विस्थापितों ने प्लांट कटिंग का कार्य करनेवाली कंपनी के कामगारों को प्लांट जाने से रोका
इसे भी पढ़ें- बंगाल सरकार ने मनरेगा श्रमिकों के खातों में शुरू किया पैसा ट्रांसफर : मुख्यमंत्री




