
Ranchi : बुधवार को हेमंत सोरेन को ईडी की अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने और पांच दिन की रिमांड ईडी को सौंपी है. ईडी ने कोर्ट में 39 पेज का व्हाट्सएप चैट सौंपा है. बताया जा रहा है कि यह चैट सत्ता शीर्ष का कोई शख्स और कारोबारी विनोद सिंह के बीच ट्रांस्फर-पोस्टिंग से संबंधित है. सत्ता शीर्ष के करीबी कारोबारी विनोद सिंह के व्हाट्सएप चैट ट्रांस्फर-पोस्टिंग को लेकर है जो जून 2020 का बताया जा रहा है. चैट में आइएएस अधिकारियों को डीसी बनाने के लिए करोड़ों रुपये के ऑफर दिये हैं. कहीं का DC बना देना…नो रिलेशन प्योर कमर्शियल, भाई… किसी को भी DC हजारीबाग, बोकारो ETC…, रवि शर्मा, प्रेजेंट पोस्टिंग, डिप्टी सेक्रेटरी JSSC, चॉइस 1-सेक्रेटरी RTA हजारीबाग, चॉइस 2-AMC , रांची नगर निगम, मो. हैदर अली,जाइंट सेक्रेटरी डायरेक्टर DRDA गुमला फॉर पोस्टिंग DDC लातेहार.
जानकारी के अनुसार ईडी रिमांड के दौरान हेमंत सोरेन से बिनोद सिंह के साथ व्हाट्सएप पर हुई चैट का सामना कराया गया. बरामद चैट में कई संपत्तियों का विवरण है. गोपनीय जानकारी के अलावे ट्रांस्फर पोस्टिंग, सरकारी रिकॉर्ड साझा करने सहित आपत्तिजनक जानकारी चैट से बरामद की गयी है. आशंका है कि करोड़ों का लेनदेन किया गया है. अधिकारियों की ट्रांस्फर-पोस्टिंग, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होनेवाले छात्रों के कई एडमिट कार्ड को अपने कब्जे में लेने और साझा करने आदि के संबंध में बिनोद सिंह के कई अन्य लोगों के साथ व्हाट्सएप चैट हैं.
नोटः इस वायरल चैट की पुष्टि न्यूज विंग नहीं करता है.
इसे भी पढ़ें – राजीव अरूण एक्का सीएम के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त



