
Kandra : जिला खनन पदाधिकारी सनी कुमार तथा गम्हरिया के अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को दोमुहानी के सापड़ा घाट का दौरा किया. इस दौरान नदी से अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने के लिए बेरिकेडिंग कर एक अस्थायी चेकपोस्ट के लिए स्थान चिन्हित किया गया. जिला खनन पदाधिकारी सनी कुमार ने बताया कि नदी घाट की ओर बालू उठाव के लिये जाने वाले रास्तों पर भी बेरिकेडिंग की जायेगी. साथ ही सापड़ा चौक पर भी बेरिकेड बनाया जायेगा. सभी चिन्हित बैरिकेडिंग स्थल पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी ताकि अवैध बालू निकासी को रोका जा सके.
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर सापड़ा नदी से 60 की संख्या में डोंगा जब्त किया था, जहां से बालू का अवैध उत्खनन करवाया जाता था. छापेमारी के बाद से फिलहाल बालू का उठाव अभी बंद है और आगे भी इसे निरंतर बंद करने के लिए जिला प्रशासन ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है. चेकपोस्ट लगाने से लगातार खनन एवं पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे.
इसे भी पढ़ें – पलामू: प्रेमी से मिलने दिल्ली जा रही थी 8वीं की छात्रा, बरवाडीह में लोको पायलट के क्वार्टर से बरामद




