
Ranchi : सत्ता पक्ष में शामिल गठबंधन के दलों ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है. राज्यपाल ने उन्हें 9.50 मिनट पर मिलने का समय दिया है. सत्ता पक्ष के अधिकतर विधायक सीएम आवास में ही जुटे हुए हैं, जहां ईडी की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है. बदलते हुए राजनीतिक घटनाक्रम में इसे काफी अहम माना जा रहा है.
सूत्रों के अनुसार राज्यपाल से मिल कर विधायक सरकार बनाने के लिए अपने हस्ताक्षर वाला पत्र उन्हें सौंपेंगे साथ ही परेड कर संख्या बल भी बतायेंगे. पुख्ता सूत्रों का कहना है कि उसके बाद सभी विधायक सर्किट हाउस में रात गुजारेंगे और आगे की रणनीति पर बात होगी.
इसे भी पढे़ं – ED अफसरों पर CM का एफआइआर ही संदिग्ध, डीजीपी करें जांच: बाबूलाल मरांडी



