
Ranchi: सीएम आवास के बाहर हलचल तेज हो गयी है. दोपहर करीब 1:30 बजे ईडी की टीम सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए मुख्यमंत्री आवास के अंदर गयी थी. जिसके बाद से लगातार पूछताछ हो रही है. इधर ईडी और केंद्र के विरोध में मोरहाबादी मैदान और कांके के चांदनी चौक के पास जेएमएम के कार्यकर्ता हरवे-हथियार के साथ नारे लगा रहे हैं. सड़क पर मार्च करने का भी काम हो रहा है. इधर सीएम आवास के अंदर तीन टूरिस्टर बसों को जाते देखा गया है. जिसके बाद से वहां के सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है. बताया जा रहा है कि सीएम आवास में मौजूद विधायकों को किसी खास जगह ले जाने की तैयारी है. हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. इधर ईडी को सुरक्षा देने के लिए आयी सीआरपीएफ में संख्या में भी कुछ इजाफा देखा जा रहा है.





