
Ranchi : इंस्टिट्यूट ऑफ़ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखण्ड की ओर से एकदिवसीय बेल्ट टेस्ट का आयोजन आज एयरपोर्ट कराटे क्लब, एयरपोर्ट पार्क, हिनू (रांची) में किया गया. इसमें एस.एस कराटे कोचिंग व इबरार कराटे एकेडमी के 30 बच्चों ने बेल्ट ग्रेडिंग में भाग लिया. इसमें अक्षरा आनंद, अक्षय सहित कई खिलाड़ी सफल हुए. रोहिणी को ब्लैक बेल्ट मिला. बच्चों का बेल्ट टेस्ट लेने में सह-प्रशिक्षक सोनू कुमार साहू ने सहयोग किया. कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद इबरार कुरैशी के हाथों बेल्ट व प्रमाण पत्र देकर बच्चों को सम्मानित किया गया.
इन खिलाड़ियों को मिली सफलता
आज हुए बेल्ट टेस्ट में दिव्या मानसी (किड्स ग्रुप वाइट) येलो बेल्ट में सफल हुई. अरमान रजा, सन्नी कुमार, राशि कुमारी, उत्कर्ष श्रीवास्तव, आशी श्रीवास्तव सीनियर ग्रुप वाइट से येलो बेल्ट में सफल हुए. आस्था, आकांक्षा व विष्णु नन्द शेखर येलो से ऑरेंज बेल्ट में सफल हुए. कंचन कुमारी सिंह, अक्षरा आनंद, अक्षय आनंद व एम्.डी समीर ऑरेंज से ग्रीन बेल्ट में सफल हुए. इसके अलावा रोहिणी टोप्पो (बेबी) ने ब्लैक बेल्ट प्रथम डॉन में सफलता हासिल की. कार्यक्रम को सफल बनाने में काजल कुमारी, खुशबू कुमारी, किरण छेत्री का उल्लेखनीय योगदान रहा.
इसे भी पढ़ें: ब्लैक बेल्ट से नवाजे गए सुदेश महतो और कोनगाड़ी




