
Ranchi: रांची में सीएम आवास के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट किया गया है. अंदर ईडी की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दोपहर करीब 1:30 बजे से पूछताछ कर रही है. शाम छह बजे के करीब आईजी सीएम आवास के अंदर गए. इसके बाद रांची उपायुक्त राहुल सिन्हा और एसएसपी रांची भी आवास के भीतर गए. साथ ही आईएएस प्रशांत कुमार भी पहुंचे हैं. इससे पहले तीन छोटी टूरिस्ट बसों को सीएम आवास के अंदर जाते देखा गया है.

इधर राजभवन के बाहर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है.

इसे भी पढ़ें: रांची में सीएम आवास के बाहर बढ़ी हलचल, तीन छोटी बसों से महागठबंधन के विधायकों को शिफ्ट करने की तैयारी




