JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

सजायाफ्ता लाल बहादुर सिंह पर मेहरबानी के चक्कर में फंसे दो अवर सचिव 

Ranchi: शिक्षा विभाग के दो तत्कालीन अवर सचिव सजायाफ्ता तत्कालीन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पेटरवार, बोकारो लाल बहादुर सिंह पर मेहरबानी करने के चक्कर में फंस गये हैं. इनमें एक अफसर अरविंद कुमार सिंह अभी खाद्य आपूर्ति विभाग में उप सचिव पद पर पदस्थापित हैं. वहीं, राजेंद्र प्रसाद राजेश अप्रैल 2023 में ही रिटायर हो चुके हैं. इन दोनों अधिकारियों पर तत्कालीन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पेटरवार लाल बहादुर सिंह को सजायाफ्ता की तिथि 13 अक्टूबर 2018 से दिनांक 15.9.2021 तक अनुमान्यता से अधिक अनुचित रूप से भुगतान के लिए गलत प्रस्ताव देकर आदेश निर्गत कराने ओर अधिक राशि का भुगतान करने, सजायाफ्ता व्यक्ति को साजिश के तहत अनुचित लाभ पहुंचाकर सरकार को आर्थिक क्षति पहुंचाने, अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर प्रस्ताव देने संबंधी गंभीर आरोप है.

इसे भी पढ़ें: ईडी की दबिश नई दिल्ली में, झारखंड मंत्रालय में पड़ा सीधा असर, चर्चा गरम

जांच में प्रथम दृष्टया ये आरोप प्रमाणित हुआ हुआ है. सचिवालय सेवा के दोनों पदाधिकारियों पर विभागीय कार्यवाही चलाने का फैसला लिया गया है. मामले की जांच के लिए रिटायर आइएएस अधिकारी रमाकांत सिंह को जांच संचालन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है. आरोपों अधिकारियों से 15 दिनों के अंदर लिखित बचाव बयान मांगा गया है. जांच के बाद अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. कार्मिक विभाग ने दोनों अधिकारियों से जवाब भी मांगे है.

Related Articles

Back to top button