
Ranchi: गुमला जिले के घाघरा थाना पुलिस सेगेंगदाग माइन्स में आगजनी का खुलासा करते हुए पुलिस एक नक्सली समर्थक समेत दो लोगो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आऱोपी एम2 कंपनी पर बकाया दो लाख रुपये नही देने के वजह से घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम दिये जाने से पहले पूरी तरह से रेकी की गई. इसके बाद 15 लाख के इनामी रविद्र गंझू और उसके दस्ते से मिलकर षड़यंत्र के तहत घटना को अंजाम दिया है. पुलिस एक आरोपी राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के रहने वाले जयनाथ खेरवार और गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सेरका निवासी सुनील उराव का नाम शामिल है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद में आईटी रेड कोयला व्यवसाय के ठिकाने में तीसरे दिन भी जारी, 300 करोड़ का अवैध निवेश लगा हाथ
आरोपी के पास से रेकी में प्रयुक्त एक स्कूटी (JH08H 2477) पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 8 जनवरी की रात करीब 1.30 बजे घाघरा थाना क्षेत्र स्थित खाली पड़ी सतकोनवा पिकेट में सेरेंगदाग माइन्स क्षेत्र अंतर्गत भैंसबथान माइन्स में खनन कार्य में लगी 7 गाड़ियों को रवीन्द्र गंझू एवं उसके दस्ते के सदस्यों ने आग लगा दी. छानबीन में पुलिस को पता चला कि नक्सली समर्थक सुनील उरांव इस आगजनी में शामिल है. पुलिस सुनील उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो गाड़ियों की रेकी करने की बात स्वीकार की. साथ ही रेकी करने में अपने एक अन्य साथी जयनाथ खेरवार का भी नाम बताया.
जयनाथ खेरवार पर अपहरण लूट जैसे मामले लोहरदगा में दर्ज है. अपहरण के मामले में फरार चल रहा है. तकनीकी अनुसंधान करते हुए जयनाथ खेरवार को नगड़ी से गिरफ्तार किया गया. पुलिस को पूछताछ में बताया कि मां M2 कंपनी में खाना बनाने का काम करती है और कंपनी के द्वारा करीब 2 लाख रुपए का भुगतान काफी दिनों से नहीं किया जा रहा था. खाली पड़े पुराने सतकोनवा पिकेट में M2 कंपनी की गाड़ियां भी लगती थी. जिसकी वजह से सुनील उरांव के सहयोग से जयनाथ खेरवार ने रविन्द्र गंझू एवं उसके दस्ता के माध्यम से षडयंत्र के तहत इस घटना को अंजाम दिलवाया.




