Crime NewsNEWSRanchi

कोलकाता से रांची आ रही बस में अपराधियों ने 15 लाख रुपये की लूट की घटना को दिया अंजाम, मामला दर्ज

Ranchi: राजधानी रांची के दशम फॉल इलाके में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने कोलकाता से रांची आ रही बस को निशाना बनाया और तीन सब्जी कारोबारी से पैसे लूट कर जंगल की ओर भाग गए. बताया जाता है की लूट के दौरान चाकू से यात्रियों पर हमला किया गया, जिसमें एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे बुंडू के ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले को लेकर दशम फॉल थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है. फिलहाल इस घटना को किसने अंजाम दिया है, इसकी जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button