JharkhandLead NewsRanchi

543 लोकसभा क्षेत्रों के 10 लाख बूथों पर भाजपा करेगी दीवार लेखन, झारखंड में बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने किया शुभारंभ

Ranchi : भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर 15 जनवरी से दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की है. सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका विधिवत शुभारंभ किया. इसी क्रम में झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज में और रांची में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अभियान की शुरुआत की.

प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय भी दीवार लेखन अभियान में शामिल हुए.

अभियान के संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय कमिटी के संयोजक सरोज सिंह बनाये गये हैं तथा सह संयोजक के रूप में अमित सिंह, सूरज चौरसिया और अमित साहू शामिल हैं.

अभियान की जानकारी देते हुए सरोज सिंह ने बताया कि झारखंड के 29 हजार बूथों पर प्रदेश, जिला, मंडल बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ दीवार लेखन अभियान चलाया जायेगा.

सांसद,विधायक गण भी अपने अपने बूथों पर अभियान में शमिल होते हुए दीवार लेखन करेंगे. दीवार लेखन अभियान में पार्टी का कमल निशान बनाते एक बार फिर से मोदी सरकार का नारा लिखा जायेगा. प्रत्येक बूथ के 5 स्थानों पर कार्यकर्ता दीवार लेखन करेंगे.

उन्होंने बताया कि 16 से 20 जनवरी तक को प्रदेश पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री गण,सांसद, विधायकगण, जिला मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने लोकसभा क्षेत्र में बूथों पर दीवार लेखन करेंगे.

इसे भी पढ़ें – Palamu : हैदरनगर के तीन युवकों की औरंगाबाद में पीट-पीट कर हत्या, बुजुर्ग की हत्या के बाद उग्र ग्रामीणों ने दिया घटना को अंजाम, दो की हालत गंभीर

Related Articles

Back to top button