
Giridih : आजसू प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश चौधरी के समर्थन में एनडीए ने गिरिडीह शहर में रोड किया. छठें चरण के मतदान के अंतिम दिन आजसू प्रत्याशी के पक्ष में किये गये रोड शो में उन्नाव (यूपी)के भाजपा सांसद साक्षी जी महाराज, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, स्थानीय विधायक निर्भय शाहाबादी, गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा, मेयर सुनील पासवान, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. भाजपा और आजसू समर्थकों ने बाईक जुलूस निकला. जिन रास्तों से रोड शो गुजरा, वहां के स्थानीय दुकानदार भी मोदी का मुखौटा पहनकर अपने उत्साह का प्रदर्शन करते नजर आये.
इसे भी पढ़ेंः पत्रकारों ने पूछाः यदि हेमंत ने किया है CNT-SPT का उल्लंघन, तो क्यों नहीं होती कार्रवाई, सीएम देते रहे गोलमोल जवाब
वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगे
पचंबा के तैतरिया मैदान से निकाले गये एनडीए के रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं में तो जोश दिखा ही, साथ ही एनडीए नेता भी कार्यकर्ताओं के जोश से उत्साहित दिखे. रोड शो में शामिल नेता भी पूरे उत्साह के साथ वंदे मातरम, भारत माता की जय और नरेन्द्र मोदी का नारा बुंलद करते नजर आये. रोड शो को लेकर खास बात यह रही कि तैतरिया मैदान से निकल कर आजसू सुप्रीमो ने दोनों विधायकों के साथ आधे पचंबा का पैदल भ्रमण किया. इसके बाद सुदेश महतो, दोनों विधायक और मेयर पासवान खुली जीप में सवार हो गय.
खुली जीप में सभी रोड शो करते हुए टावर चौक पहुंचे, जहां पहले से कार्यकर्ताओं की भीड बाईक के साथ मौजूद थी. इस बीच उन्नाव सांसद साक्षी जी महाराजभारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया. उन्नाव सांसद साक्षी महाराज से मिलने आजसू सुप्रीमो समेत दोनों विधायक भी टावर चौक पहुंचे. बाईक सवार समर्थकों की भीड़ से पूरा टावर चौक भर गया. इस क्रम में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो कड़ी धूप में पैदल भ्रमण करते हुए काली बाड़ी चौक पहुंचे, जहां दुकानदारों ने आजसू सुप्रीमो का स्वागत माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया.




