Lead NewsRanchi

महेन्द्र सिंह धौनी ने अपने दोस्त के खिलाफ रांची कोर्ट में दर्ज कराया आपराधिक मामला

Ranchi: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज कराया है. मिहिर दिवाकर धौनी के करीबी दोस्त रहे हैं. वहीं वे उनके बिजनेस पार्टनर भी रहे हैं. यह मुकदमा अक्टूबर 2023 में ही दर्ज कराई है. इसी मामले में शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई की तारीख निर्धारित थी.

दरअसल, मिहिर दिवाकर ने कथित तौर पर दुनिया भर में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए 2017 में महेंद्र सिंह धौनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. जिसमें दिवाकर ने समझौते में बताई गई शर्तों का पालन नहीं किया. इस मामले में अरका स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी का शुल्क भुगतान करना था. समझौते के तहत प्रॉफिट शेयर करना था, पर समझौते के सभी नियम और शर्तों की धज्ज‍ियां उड़ा दी गईं. धौनी ने यह मुकदमा धोखाधड़ी, राशि गबन करने समेत और भादवि की धाराओं के तहत दर्ज करवाया है.

Related Articles

Back to top button