
Ramgarh: रामगढ़ के कुजू मुरपा में श्रीराम पावर स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत फिटर रामबाबू राय जो बिहार के बेगूसराय के रहने वाले थे जो श्री राम पावर स्टील फिटर में कार्यरत थे. यह रोज दिन की तरह अपने काम पर लगभग 250 से 300 की ऊंचाई पर वेल्डिंग का काम कर रहे थे. अचानक एंगल के टूट जाने के कारण रामबाबू के छाती में आकर लगा और रामबाबू नीचे गिर गए . सभी मजदूरों ने एंबुलेंस की मांग की, पर श्री राम प्रबंधन एंबुलेंस देने में असमर्थ रही करीब 1 घंटे बाद मजदूरों द्वारा एंबुलेंस बुलाया और घायल रामबाबू को अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई. यह घटना दिनांक 4 / 1 / 2024 की शाम करीब 4:00 के आसपास की बताई जा रही सभी आक्रोषित मजदूर प्लांट के मुख्य द्वार के गेट पर डेड बॉडी को एंबुलेंस में रखकर नौकरी मुआवजा की मांग कर रहे हैं मजदूरों का कहना है कि कंपनी में सेफ्टी नाम का कोई चीज नहीं है, अगर सेफ्टी बेल्ट होता तो आज राम बाबू के साथ यह घटना नहीं घटती सेफ्टी के नाम पर ना ही जूता दिया जाता है ना हेलमेट और नहीं सेफ्टी बेल्ट सभी मजदूर अपने-अपने जूते पहन कर आते हैं मौके पर कुजू पुलिस पहुंचकर मामले को शांत करने में लगे हुए सूत्रों के हवाले से पता चला है कि कंपनी ₹200000 मुआवजा देना चाहती है पर मजदूर इसका विरोध कर रहे हैं महंगाई को देखते हुए 2 लाख में क्या होगा रामबाबू के पांच परिवार है जिसमें दो बेटे है जिनकी शादी भी करनी 2 लाख में क्या होगा सभी मजदूर उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक सभी मजदूर हड़ताल पर है सभी तरह के काम बाधित है किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है खबर भेजे जाने तक वार्ता विफल रहा.




