
Bengaluru : गृहिणी को किसी कामकाजी महिला के समान ही व्यस्त माना जाना चाहिए. कर्नाटक हाई कोर्ट ने बेंगलुरु के एक शख्स की याचिका खारिज करते हुए यह बात कही. बता दें कि हाई कोर्ट में दायर अपनी याचिका में शख्स ने अपनी पत्नी को फ्लाइट का खर्च देने से इनकार किया था कि गृहिणी होने के नाते पत्नी के पास ट्रेन में सफर करने के लिए काफी समय है. जान लें कि बेंगलुरु निवासी गौरव राज जैन इसी साल एक फरवरी को फैमिली कोर्ट से जारी आदेश को चुनौती देने हाई कोर्ट गये थे. फैमिली कोर्ट ने गौरव को उनकी पत्नी श्वेता को मुजफ्फरनगर से बेंगलुरु आने के लिए फ्लाइट का किराया 32,114 रुपये देने का निर्देश जारी किया था.
इसे भी पढ़ें – दुनिया के सबसे प्रदूषित 15 शहरों में 14 भारत के, कानपुर सबसे ज्यादा पोल्यूटेड
लोगों को गलतफहमी है कि एक गृहिणी खाली रहती हैं
पत्नी को तलाक की सुनवाई के लिए बेंगलुरु आना था. गौरव के वकील ने इस निदेश के खिलाफ तर्क दिया कि श्वेता गृहिणी हैं और उनके पास फ्लाइट की जगह ट्रेन से सफर करने के लिए काफी समय है, इसलिए, यह सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय खर्चों में शामिल नहीं होता; लेकिन हाई कोर्ट के जज जस्टिस राघवेंद्र एस चौहान ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि लोगों को गलतफहमी है कि एक गृहिणी खाली रहती है. कहा कि यह बताने की जरूरत नहीं है कि एक गृहिणी किसी कामकाजी व्यक्ति के बराबर ही व्यस्त रहती है. जस्टिस ने कहा कि गृहिणी अपने परिवार के सदस्यों का ध्यान रखने और घर चलाने के लिए जिम्मेदार होती है. साथ ही जज ने यह भी कहा कि कोई पति यह तय नहीं कर सकता कि पत्नी सुनवाई के लिए ट्रेन या फ्लाइट से यात्रा करेगी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





818662 124350I gotta bookmark this site it seems very useful . 455273