Koderma

कोडरमा: तीन दिन बाद मिला वृंदाहा वाटर फॉल में डूबे युवक का शव

Koderma: बिहार के समस्तीपुर से पिकनिक मनाने कोडरमा जिले के वृंदाहा वाटर फॉल आए तीन युवकों में एक के डूबने के तीन दिन बाद बुधवार को उसका शव निकाला गया. गत सोमवार और मंगलवार को वृंदाहा में स्थानीय गोताखोरो की मदद से सर्च अभियान चलाया गया लेकिन सफलता नही मिली. समस्तीपुर जिले ताजपुर थाना क्षेत्र के ब्रहमपुरा गांव का विनीत झा अपने फुफेरे भाई चंदन व दोस्त अभिषेक के साथ नया साल मनाने रविवार की सुबह कोडरमा पहुंचा था. जहां से तीन युवक मोटरसाईकिल से पहले तिलैया डैम गए और फिर देर शाम गुगल सर्च के जरिए वृंदाहा पहुंचे. यहां तीनों ने शराब का सेवन किया जिसके बाद पहले चंदन और फिर बाद में विनीत और अभिषक फॉल के किनारे जमीन पर ही सो गए. इन युवकों के अनुसार देर रात जब चंदन की ठंड से नींद टूटी तो वह अभिषेक को जगाया और विनीत को खोजा, लेकिन विनीत नही मिला. रात भर दोनों उसे खोजते रहे. सुबह होने पर दोनों किसी तरह लिफ्ट लेकर तिलैया पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी. चंदन के चाचा कोडरमा स्टेशन पर संचालित शौचालय की देखरेख करते है. चंदन अपने घर से चाचा के पास जाने की बात कहकर दोस्तों के साथ निकला था.

 

Related Articles

Back to top button