JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

ईडी को दिये पत्र में हेमंत ने पूरी जांच प्रक्रिया पर उठाये सवाल, पूछताछ के लिए पेश होंगे या नहीं जिक्र नहीं

Ranchi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को सचिवालय कर्मी के माध्यम से ईडी कार्यालय को पत्र भेजा है. सीएम सचिवालय के सूरज कुमार नाम के कर्मी ने ईडी को पत्र सौंपा है. जानकारी के अनुसार ईडी को दिये पत्र में हेमंत सोरेन ने पूरी जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाये हैं. हालांकि पूछताछ के लिए सीएम पेश होंगे या नहीं इसका जिक्र नहीं किया गया है. जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ होनी है. भेजे गये पत्र में भूमि घोटाला मामले में चल रही जांच पर सवाल उठाये हैं. पूरी जांच को अवैध बताते हुए पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होने के भी संकेत दिये हैं. आखिर एजेंसी उन्हें किसलिए बुला रही है. इसके अलावे पत्र में बताया गया है कि समन की जानकारी उनसे पहले मीडिया तक पहुंचाई जाती है. इस वजह से मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ रहा है. एजेंसी का समन राजनीति से प्रेरित है और बार-बार समन भेज कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है. सीएम ने आग्रह किया है कि फिलहाल कोई कार्रवाई न की जाये.

इसे भी पढे़ं – बदलती सियासी तस्वीर के बीच राज्यपाल से बाबूलाल ने की राज्य में संवैधानिक व्यवस्था को मजाक बनने से बचाने की अपील

Related Articles

Back to top button