
Ranchi: लोहरदगा नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर द्वारा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत पर वर्ष 2018 में सरकारी काम-काज में बाधा डालने और लोक सेवक पर हमला करने मामले में सुखदेव भगत ने सिविल कोर्ट में सरेंडर किया। साथ ही जमानत की गुहार अदालत से लगाई।एमपी-एमएलए की स्पेशल ने उन्हें जमानत प्रदान की है. बता दे की वर्ष 2018 में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत सहित 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. वर्ष 2022 में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी जिसपर संज्ञान लेते हुए अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया था.




