DhanbadJharkhandLead News

धनबाद के बलियापुर में दो चचेरे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत

Dhanbad : धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर के पास सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक आम्बोना के कोईरी गांव के धीरज गोप (20 वर्ष), दूसरा सूरज गोप (19 वर्ष) बलियापुर के बीबीएम कॉलेज में रीएडमिशन के लिए गया था. घर लौटने के दौरान बाइक पेड़ से टकरा गयी. जिससे वे दोनों घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बलियापुर थाने की पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें – 2024 में भाजपा संथालपरगना की तीनों लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगीः बाबूलाल

Related Articles

Back to top button