JharkhandLead NewsRanchi

2024 में भाजपा संथालपरगना की तीनों लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगीः बाबूलाल

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संतालपरगना की तीनों लोकसभा सीटों पर उनकी पार्टी को सफलता मिलेगी. पार्टी द्वारा मंगलवार को दुमका से लिट्टीपाड़ा तक आयोजित मोटर साईकिल आदिवासी अधिकार रैली में भाग लेने के दौरान उन्होंने रैलियों को संबोधित भी किया. कहा कि भाजपा संथाल परगना की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों को जीतेगी. भाजपा का संथाल की जनता में मजबूत जनाधार है. आज भी तीन में से दो लोकसभा सीट भाजपा के पास है जबकि राजमहल सीट पर भाजपा ने कई बार जीत दर्ज की है. इससे पहले मोटरसाइकिल अधिकार रैली में सैकड़ों की संख्या में आदिवासी युवा भी शामिल हुए. अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर श्री मरांडी का स्वागत किया गया.

हेमंत सरकार में विधि व्यवस्था पस्त

रैली को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री रहते राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है. राज्य में जल, जंगल, जमीन की लूट मची है. राज्य में आकंठ भ्रष्टाचार है. पुलिस वसूली में लगी है. दलाल, बिचौलिये, अपराधी बेखौफ हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में अलग राज्य दिया. राज्य का विकास भी भाजपा ने किया और आगे भी करेगी. केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है. केंद्र में भाजपा सरकार ने अलग आदिवासी मंत्रालय बनाये. आज मोदी मंत्रिमंडल में 8 केंद्रीय मंत्री जनजाति समाज से हैं. आज देश के संवैधानिक प्रमुख महामहिम राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू जी हैं. बाबूलाल के अनुसार मोटरसाईकिल रैली में आदिवासी समाज का उत्साह यह साबित करता है कि जनता हेमंत सरकार से ऊब चुकी है.

इसे भी पढ़ें – रांची के बरियातू स्थित बर्लिन अस्पताल पहुंची ईडी की टीम, झारखंड के सीनियर IAS से जुड़ा है मामला

Related Articles

Back to top button