LIFESTYLE

जाने क्यों आता है भारतीय महिलाओं को Heart Attack !

Delhi : एक सर्वे के अनुसार भारतीय महिलाओं में हृदय रोग तेजी से बढ़ता जा रहा है. इसके पीछे का कारण उनकी सुस्त जीवनशैली, तनाव, प्रदूषण कारण हैं. इससे बचने के लिए महिलाओं को हृदय रोग को समझने और उसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है. कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नीरज भल्ला का कहना है कि हृदय रोग की वजह हृदय को या उसके किसी हिस्से को, कोरोनरी आर्टरी को पहुंचे नुकसान या उस तक पोषक तत्वों और ऑक्सीजन की कमजोर आपूर्ति को माना जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने जीएसटी ऐक्ट को संवैधानिक करार दिया, केंद्र सरकार को राहत

बढ़ रहे है दिल के रोगी

डॉ के अनूसार कार्डियोवस्क्यूलर सिस्टम ऑक्सीजन-युक्त रक्त को हृदय से धमनियों के माध्यम से शरीर के बाकी अंगों तक पहुंचाता है, वहीं शिराओं के जरिये ऑक्सीजन रहित रक्त को फिर हृदय तक लाता है. हृदय रोग खतरनाक तरीके से भारतीय महिलाओं में बढ़ता जा रहा है. इसके पीछे उनकी सुस्त जीवनशैली, तनाव, प्रदूषण और गर्भनिरोधक दवाओं व अन्य हारमोनल दवाइयों को जिम्मेदार माना जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस की माली हालत खराब,  देश भर में घर-घर घूमकर चंदा वसूली अभियान शुरू

 कोलेस्ट्रॉल का स्तर है बेहद जरुरी

डॉ के अनूसार भारत की 50 प्रतिशत महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य से अधिक है. जिसके कारण कार्डियोवस्क्यूलर बीमारियां (सीवीडी) का खतरा बढ़ाता है. द लैंसेट की माने तो 2000 से 2015 के बीच कोरोनरी हार्ट की बीमारियों की वजह से होने वाली मौतों पर किए गए अध्ययन के मुताबिक आयु-मानकीकृत मृत्यु दर ग्रामीण भारतीय महिलाओं में करीब 56 प्रतिशत बढ़ रही है. यह दर (प्रति 1,00,000 व्यक्ति प्रति वर्ष) ग्रामीण पुरुषों में 40 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ी जबकि शहरी पुरुषों में इसकी दर गिरी है.

इसे भी पढ़ें : अविलंब सुनवाई के लिए मानदंड तय किये जायेंगे : सीजेआई रंजन गोगोई

महिलाएं दर्द को करती देती हैं अनदेखा

डॉ. नीरज कहते हैं कि महिलाएं आम तौर पर परेशानियों और दर्द की अनदेखी कर देती हैं. जटिलताओं पर देर से प्रतिक्रिया देती हैं. यह हृदय रोगों के बढ़ने की प्रमुख वजह है. हमें महिलाओं के जीवनशैली में सुधार और हृदय रोगों से बचने के तरीकों के बारे में जागरूक करते रहेंगे. यह उन्हें हृदय रोगों से जूझने में मदद करता रहेगा. महिलाओं को हृदय रोगों के लक्षणों और संकेतों के बारे में भी बताना होगा. यदि हृदय रोग से बचना है तो जंक फूड से परहेज करना जरुरी है. कोलेस्ट्रॉल स्तर को संतुलित रखना बहुत जरुरी है. ब्लड प्रेशर को स्थिर कर, अल्कोहल और धूम्रपान से दूर रहना जरुरी है. अच्छी नींद लेनी होगी और कसरत करना भी आवश्यक है.

 

Related Articles

Back to top button