Khas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

पीएम नरेंद्र मोदी से मिले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, अनोखी सौगात भेंट की

New Delhi: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर उन्हें सिलक्यारा सुंरग से जुड़ी तस्वीरों का एक कोलाज़ उपहार स्वरूप दिया.इसमें सबसे ऊपर मिशन सिलक्यारा लिखा है और नीचे सुरंग से 41 मज़दूरों को बाहर निकालने के अभियान से जुड़ी 12 तस्वीरों का कोलाज़ है.

12 तस्वीरों का कोलाज

इनमें से एक तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे अभियान का निरीक्षण करते हुए देख रहे हैं. तो एक अन्य में सीएम धामी एक मज़दूर को गले लगाते दिख रहे हैं. 17 दिनों तक उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे रहने के बाद 41 मज़दूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था.

इस सुरंग में फंसे 41 मज़दूरों में 15 झारखंड, आठ उत्तर प्रदेश, पांच-पांच बिहार और ओडिशा से, तीन पश्चिम बंगाल से, दो-दो असम और उत्तराखंड से थे जबकि एक श्रमिक हिमाचल प्रदेश से था.

Related Articles

Back to top button