
New Delhi : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोला है. राफेल डील पर घेरते हुए श्री सिन्हा ने अपने ट्वीट में कहा है कि इस डील की सच्चाई बताने का वक्त आ गया है. यह सही समय है कि दुनिया को इस डील के बारे में बताया जाये. उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि वे आगे आयें और सच्चाई बतायें.
दाम में तीन गुना बढ़ोतरी क्यों हुई ?
इसे भी पढ़ें : आरएसएस प्रमुख ने कहा- विपक्ष राम मंदिर का नहीं कर सकता विरोध
उन्होंने कहा कि यह बताया जाना चाहिए कि दाम में तीन गुना बढ़ोतरी क्यों हुई? साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि भारत की अग्रणी कंपनी एचएएल (हिन्दुस्तान एयरोनिटक्स लिमिटेड), जो कि मिग लड़ाकू विमान बनाने में सक्षम है उसे इस काम के लिए क्यों नहीं चुना गया. जबकि एक दस पुरानी कंपनी जसे विमान बनाने का कोई अनुभव नहीं उसे काम दे दिया गया.
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार और किसान नेताओं में बनी बात, चार मांगों पर सहमति
Sir, come out clean and speak the truth. It is high time & the right time to tell the world about the Rafale deal.
Why the threefold rise in prices?
Why HAL, a premier company of India, despite being capable of manufacturing Mig Fighter aircrafts, not considered for ‘offset’— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) October 2, 2018
इसे भी पढ़ें : IL&FS पर सरकार का ‘कब्जा’, नया बोर्ड गठित
चुनाव में विध्वंसक परिणाम देखने को मिल सकते हैं
शॉट गन ने प्रधानमंत्री को कहा कि इन सुलगते सवालों के जवाब में और देरी करने से चुनाव के पहले और चुनाव के दौरान विध्वंसक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. श्री सिन्हा ने अपने ट्वीट में कहा है कि अंत में सच्चाई की जीत होगी.
इसे भी पढ़ें : किसानों की पिटाई से शुरू हुआ भाजपा का गांधी जयंती समारोह : राहुल
बता दें क फ्रांस से हुए राफेल डील पर विपक्ष ने कई सवाल उठाये हैं. खास कर उसके निर्माण का जिम्मा अनिल अंबानी की दस दिन पुरानी कंपनी को दिये जाने पर तो विपक्ष काफी हमलावर है. इस आग में घी का काम किया है फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान ने, जिन्होंने कह दिया है कि अनिल अंबानी की कंपनी का नाम सरकार के द्वारा ही सुझाया गया था. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हर दिन इस मुद्दे पर सरकार पर हमला कर रहे हैं.




