Ramgarh

पतरातू: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, हुई मौत

Ramgarh: रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के खैरा मांझी रोड स्थित सावित्री फ्यूल पेट्रोल पंप के समीप डाड़ी डीह की ओर से आ रहे बरतुवा ग्राम निवासी बरजू महतो पिता हजारी महतो उम्र लगभग 30 वर्ष को एक तेज रफ्तार टर्बो ने अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद बरजू महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. शाम के वक्त हुई इस दुर्घटना में सड़क के समीप लोगों की भीड़ नहीं होने का टर्बो चालक ने फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया. खबर लिखे जाने तक पतरातू थाना प्रभारी राजदीप कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़: श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन, व्यवहार न्यायालय में मनाया संविधान दिवस

Related Articles

Back to top button