KhuntiNEWSRanchi

खूंटी में मसीही समुदाय ने निकाला जुलूस, धूमधाम के साथ मनाया ख्रीस्त राजा का पर्व

Ranchi: ईसाई धर्मावलंबियों ने आज खूंटी धर्मप्रान्त में ख्रीस्त राजा का पर्व पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ गीत- संगीत और प्रार्थना के साथ मनाया. इस अवसर पर खूंटी धर्मप्रांत के बिशप विनय कंडुलना, फादर बी बेंजामिन आईंद समेत सेक्युलर, जेसुइट, डॉन बोस्को और फ्रांसिसकन पुरोहितों के अलावा विभिन्न समाज की धर्मबहनें शामिल थीं.

ख्रीस्त राजा के पर्व की आगवानी पुरोहितों और सिस्टरों के अलावा दूतों के सफेद लिबास पहनीं छोटी छोटी बच्चियां कर रही थी। खूंटी, मारंगहादा, सर्वदा, कोचांग, बंदगांव, कर्रा, कच्चाबारी, डोड़मा, तोरपा, फूदी रनियां समेत विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के महिला पुरुष, युवा तथा बच्चे शामिल थे. जुलूस संत मिखाएल चर्च से निकलकर तोरपा रोड भगत सिंग चौक मैदान टोली, चाईबासा रोड होते हुए पुनः संत मिखाएल चर्च परिसर पहुँची और धर्मसभा में तब्दील हो गयी। जुलूस में जगह जगह बाइबल से संबंधित झांकी का भी प्रदर्शन किया गया.

जुलूस में शामिल मसीही समुदाय के लोग – ख्रीस्त राजा की जय, हे ख्रीस्त राजा तेरा राज्य आवे, ख्रीस्त हमारा राजा है, जैसे नारे भी लगाए। जुलूस में शामिल आमजनों को संबोधित करते हुए खूंटी धर्मप्रान्त के बिशप विनय कंडुलना ने कहा कि ख्रीस्त हम सबों के राजा हैं हालांकि ख्रीस्त इस नश्वर संसार के राजा नहीं थे लेकिन सम्पूर्ण मानव जाति को पाप से मुक्ति दिलाकर सभी विश्वासियों के दिलों के राजा बन गए हैं.

ख्रीस्त इस संसार मे मनुष्य का रूप धारणकर इसलिए आये ताकि मानव जाति को शांति, प्रेम, धैर्य, दयालुता, दीनता, सरलता और अहिंसा का पाठ पढ़ा सकें और मृत्यु के पश्चात भी नए जीवन में ईश्वर के साथ आनंद मना सकें. इस संसार मे अच्छे कर्मों के द्वारा ही ईश्वर तक पहुँचा जा सकता है और इसकी सीख देने के निमित्त ईसा मसीह दुनिया मे प्रभु येसु के नाम से जन्म लिए। वही इस संसार का उधारकर्त्ता है वही सृजनहार है. ख्रीस्त राजा पर्व के जुलूस में उर्सुलाइन, संत अन्ना, मदर टेरेसा, होली क्रोस, एससीजेएम, क्लेरेसियन, सैलेसियन समेत विभिन्न धर्मसमाज की धर्मबहनें और ब्रदर तथा पुरोहित शामिल थे।

Related Articles

Back to top button