Ranchi

प्रधानमंत्री आवास योजना: पीएम के सपने पर लगता दिख रहा ग्रहण, नहीं मिल रही लाभुकों को राशि

Ranchi: कांके रोड स्थित वार्ड-1 के टिकली टोला में रहने वाली मालती देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलते दिख रही है. निगम के तरफ से लाभुक को आवास योजना का एक स्वीकृति पत्र प्रदान की गयी थी. इसके मुताबिक आवास निर्माण के तहत फांउडेशन लेवल और लिलटन बनाने पर क्रमशः 45,000 और 67,500 रूपये दी जानी थी. अब जबकि एक महिला लाभुक ने अपने आवास में लिलटन बनाने का काम पूरा कर लिया है. तो भी उसके खाते में किश्त की एक राशि भी नहीं दी गयी है. इस मामले पर आवास योजना कार्य देख रहे निगम के अधिकारी का कहना है कि लाभुक ने अब तक आवास निर्माण फाउंडेशन का कार्य पूरा नहीं किया हैं. दुर्गा पूजा के शुरू होने तक लाभुक को पहली किश्त का भुगतान की जायेगी. वहीं स्थानीय पार्षद नकुल तिर्की का कहना है कि लाभुक को राशि नहीं देने का मामला केवल उनके वार्ड में ही नहीं, अन्य वार्डों में भी हैं.

इसे भी पढ़ें- फिर किनारे किये गये काबिल अफसर, काम न आया भरोसा- झारखंड छोड़ रहे आईएएस

पीएम के सपने पर लग रहा है ग्रहण

निगम के इस लापरवाही से लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी गरीबों को आवास देने के सपने पर एक तरह से ग्रहण लग सकता है. मालूम हो कि गत 5 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास योजना के लाभार्थियों से ऐप पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि सरकार का लक्ष्य 2022 तक सबको घर देने का है. ”हमने प्रण लिया है 2022 तक, जब आजादी के 75 साल हो जाएंगे, हिंदुस्तान के हर परिवार के पास अपना पक्का घर होगा. पीएम ने कहा था कि सभी का सपना होता है, उसका एक अपना घर हो और आजादी के कई सालों बाद भी गरीबों की इच्छा अधूरी थी, जिसे अब भाजपा पूरा करेगी.

इसे भी पढ़ें- NEWS WING IMPACT:  प्रशासन ने की सख्ती, पाकुड़ में बंद हुआ अवैध बालू उठाव

लाभुक ने कहा, नहीं मिला योजना किश्त की एक भी राशि

मामले पर न्यूज विंग संवादादाता ने लाभुक मालती देवी के आवास जाकर पूरी स्थिति की जानकारी ली. लाभुक ने बताया कि कुछ दिन पहले निगम के साइट इंजीनियर उनके आवास आकर फोटो खीचें थे. हालांकि अब उसने पैसे पर आवास लिलटन का कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन अबतक उनके बैंक एकाउंट में किश्त की एक राशि भी नहीं आयी है. उन्होंने कहा कि स्थानीय पार्षद नकुल तिर्की से जब इसकी जानकारी ली गयी, तो उनकी पत्नी ने कहा कि अभी निगम में नये-नये अधिकारी बैठे हैं. योजना समझने में उन्हें थोड़ा समय लगेगा.

चार किश्तों में दी जाती हैं योजना की राशि

मालूम हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण पर लाभुक के बैंक खाते में चार किश्तों में कुल 2,25,000 राशि दी जाती है. इसमें आवास निर्माण के फांउडेंशन लेवल को पूरा करने पर 45,000 रुपये, लिलटन लेवल पूरा करने पर 67,500 रूपये, रूफ कॉस्ट को पूरा करने पर 45,000 और आवास निर्माण कार्य को पूरा करने पर 67,500 रूपये दी जाती है.

दुर्गापूजा तक मिलेगी पहली किश्त की राशि

योजना राशि नहीं मिलने के सवाल पर आवास योजना कार्य देख रहे निगम के अधिकारी का कहना है कि लाभुक ने अबतक आवास योजना के फाउंडेशन कार्य को पूरा नहीं किया है. करीब एक माह पहले ही लाभुक के आवास निर्माण को जिओ टेक से जोड़ा गया है. उम्मीद हैं कि दुर्गा पूजा तक लाभुक को आवास निर्माण की पहली किश्त की राशि भुगतान कर दी जाएगी.

केवल एक नहीं कई लाभुकों की रोकी गयी है राशि : नकुल तिर्की

राशि नहीं दिये जाने के सवाल पर स्थानीय पार्षद का कहना है कि केवल उनके ही नहीं, बल्कि निगम वार्ड क्षेत्र में ऐसे सैकड़ो लाभुक हैं, जिन्हें योजना की पहली किश्त की राशि नहीं मिली है. उन्होंने इसकी जानकारी सिटी मैनेजर अंबुज कुमार को दी थी. इसपर उन्होंने कहा था कि लाभुक की सूची वाली फाइल को आगे बढ़ा दी गयी है. अब योजना क्रियान्यवन देख रहे अन्य सिटी मैनेजर जबतक राशि जारी नहीं करते हैं, तब तक लाभुक को राशि नहीं मिल सकती.

Related Articles

Back to top button