JharkhandSaraikela

कराईकेला में गला दबा कर युवक की हत्या

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित कराईकेला थाना क्षेत्र के नकटी गांव के धान के खेत में मंगलवार की रात एक 20 वर्षीय युवक की गला दबा कर हत्या कर दी गई है. हत्या के कारणों अब तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन चर्चा है कि युवक की हत्या लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में की गई. बरहाल सूचना मिलते ही कराईकेला थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

घटना के बाद देर रात झामुमो नेता सह नकटी के मुखिया मिथुन का गगराई को किसी ने सूचना दी. बाद में उन्होंने कराईकेला थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी. लेकिन घटनास्थल नक्सल प्रभावित होने के कारण पुलिस ने बुधवार सुबह घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच की. पुलिस हत्या के संबंध में आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें – कुख्यात प्रिंस खान के शूटर छोटू को धनबाद पुलिस ने मारी गोली, मोटर पार्ट्स कारोबारी दीपक अग्रवाल को मारी थी गोली

Related Articles

Back to top button