
CHATRA : राज्य के श्रम प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने चतरा में दुष्कर्म के बाद 13 वर्षीया नाबालिग बच्ची की हत्या कर दिए जाने के मामले में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान मंत्री ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया. साथ ही उन्हें यह भरोसा भी दिलाया कि निर्दोष फंसे नहीं और दोषी बचे नहीं, इस नीति के तहत सरकार कार्रवाई करेगी. पीड़ित परिवार को सांत्वना प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि हत्यारे की गिरफ्तारी जल्द होगी और दोषी बख्शे नहीं जाएंगे. उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी हो. मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटना निंदनीय है. शर्मसार कर देने वाली घटना है.
इसे भी पढ़ें: चतरा में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर डालसा के निर्देशन में निकाली गई प्रभात फेरी, लोगों को किया गया जागरूक




