Dhanbad

बीबीएमकेयू धनबाद के कुलपति को हटाए जाने पर आजसू छात्र संघ ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न

Dhanbad: धनबाद के रणधीर वर्मा चौक में शुक्रवार को आजसू छात्र संघ के द्वारा बीबीएमकेयू के कुलपति को हटाए जाने की पटाखे फोड़ आतिशबाजी की. वहीं मिठाई बांटकर खुशियां मनाई. मौके पर मौजूद आजसू के बीबीएमकेयू प्रभारी हिरालाल महतो और बीबीएमकेयू अध्यक्ष विशाल महतो ने कहा कि आज आजसू छात्र संघ के संघर्ष की जीत हुई है. आजसू छात्र संघ ने ही सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया था.

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने बीबीएमकेयू के वीसी प्रो सुखदेव भोई को पद से किया बर्खास्त, भ्रष्‍टाचार का था गंभीर आरोप

आजसू छात्र संघ विश्वविद्यालय में महाधरना देकर राजभवन में भी महाधरना दिया था और लिखित रूप में राज्यपाल से शिकायत की थी आजसू छात्र संघ के शिकायतो पर ही जांच कमेटी बनाकर कुलपति के खिलाफ जांच रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी गई थी. आजसू छात्र संघ बीबीएमकेयू इकाई गोमिया विधायक डॉ. लम्बोदर महतो नेतृत्व में राज्यपाल से मिला था. लंबे समय तक कार्यवाही नही होने पर डॉ लम्बोदर महतो 9 अक्टूबर को राज्यपाल से पुनः मिलकर लिखित तौर पर कुलपति पर कार्यवाही करने की मांग की. जिसके जिसके बाद आज कुलपति को पदमुक्त किया गया. वहीं विशाल महतो ने कहा कि आजसू छात्र संघ छात्र हित के मुद्दों को अंत तक लेकर जाती है. और हर गलत का विरोध करती आयी है. आजसू छात्र संघ के संघर्षों और आंदोलनों का भी अहम योगदान रहा है.
इस कार्यक्रम में छात्र नेता विकास कुमार, विवेक महतो, विक्की कुमार, सचिन दास, भोला पासवान, अंकित महतो, प्रेम मोदक, नंदू महतो, सोनू कर्मकार, कृति गोप आदि मौजूद थे.

 

 

 

Related Articles

Back to top button