NationalTop Story

राहुल का केंद्र पर हमलाः मोदी और अंबानी ने रक्षा बलों पर 130,000 करोड़ की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे में ऑफसेट साझेदार के संदर्भ में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर तीखा हमला बोला. कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी ने भारतीय रक्षा बलों पर 130,000 करोड़ रुपये की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की है.

इसे भी पढ़ेंःराफेल डील पर बड़ा खुलासाः भारत सरकार ने दिया था रिलायंस का नाम

एक लाख तीस हजार की सर्जिकल स्ट्राइक !

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री और अनिल अंबानी ने मिलकर भारतीय रक्षा बलों पर 130,000 करोड़ रुपये की सर्जिकल स्ट्राइक की है.’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘मोदी जी आपने हमारे शहीदों के लहू का अपमान किया है. आपको शर्म आनी चाहिए. आपने भारत की आत्मा से विश्वासघात किया है.’ गांधी ने ओलांद के कथित बयान को लेकर शुक्रवार को भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था.

मोदी ने अंबानी को दिलवाया सौदा- राहुल

राहुल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने बंद कमरे में राफेल सौदे को लेकर बातचीत की और इसे बदलवाया. फ्रांस्वा ओलांद का धन्यवाद कि अब हमें पता चला कि उन्होंने (मोदी) दिवालिया अनिल अंबानी को  अरबों डॉलर का सौदा दिलवाया. प्रधानमंत्री ने भारत के साथ विश्वासघात किया है. उन्होंने हमारे सैनिकों के लहू का अपमान किया है.’

इसे भी पढ़ें-अपनों पर सितम-गैरों पर रहम ! IAS अफसरों को तोहफा में रिटायरमेंट प्लान, टेकेनोक्रेट्स हो गये दरकिनार

भारत सरकार ने रिलांयस का नाम प्रस्तावित किया

गौरतलब है कि फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक, ओलांद ने कथित तौर पर कहा है कि भारत सरकार ने 58,000 करोड़ रुपए के राफेल विमान सौदे में फ्रांस की विमान बनाने वाली कंपनी दसाल्ट एविएशन के ऑफसेट साझेदार के तौर पर अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस का नाम प्रस्तावित किया था. ऐसे में फ्रांस के पास कोई विकल्प नहीं था.

इसे भी पढ़ेंःबिजली संकट : BJP MLA ढुल्लू महतो की वजह से बिजली कंपनियों को नहीं मिल रहा 6-7 लाख टन कोयला, क्या यह राष्ट्रद्रोह नहीं!

दरअसल,  राहुल गांधी और कांग्रेस पिछले कई महीनों से यह आरोप लगाते आ रहे हैं कि मोदी सरकार ने फ्रांस की कंपनी दसाल्ट से 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद का जो सौदा किया है. उसका मूल्य पूर्ववर्ती यूपीए सरकार में विमानों की दर को लेकर जो सहमति बनी थी, उसकी तुलना में बहुत अधिक है. इससे सरकारी खजाने को हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. पार्टी ने यह भी दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौदे को बदलवाया जिससे एचएएल से ठेका लेकर रिलायंस डिफेंस को दिया गया.

इसे भी पढ़ेंःबीजेपी कार्यसमिति की बैठक में प्रोटोकॉल की धज्जी उड़ने के बाद, सरयू ने ट्वीट कर सबको लपेटा

Related Articles

Back to top button