JharkhandLead NewsRanchi

12-16 अक्टूबर तक मोराबादी मैदान में JCI का एक्सपो उत्सव, सजे 300 से भी अधिक स्टॉल

Ranchi: मोरहाबादी मैदान, रांची में 12 से 16 अक्टूबर तक जेसीआई (JCI) की ओर से एक्सपो उत्सव का आय़ोजन होगा. इस संबंध में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेसीआई के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि 12 अक्टूबर को एक्सपो उत्सव का उद्घाटन राज्यपाल करेंगे. इस एक्सपो में 305 स्टॉल लगाये गये हैं. यह रांची का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर एक्सपो होगा. इसमें 5 दिनों में करीब 4 लाख लोगों के आने की संभावना है. मेले में अलग अलग दिनों में अलग अलग कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. 12 अक्टूबर को मिसेज एक्सपो रांची, 13 अक्टूबर को ट्रेजर हंट, एक्सपो सुपर तंबोला और डॉग शो, 14 अक्टूबर को हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, वॉइस ऑफ एक्सपो, फैशन शो होंगे. 15 अक्टूबर को पेंटिंग कंपटिशन और फैंसी ड्रेस के अलावा डांस कंपटिशन भी होगा. इस दौरान जेसीआई के प्रवीण अग्रवाल, प्रतीक जैन, सनी केडिया सहित अन्य भी उपस्थित थे.

यूनिवर्सिटी, कॉलेज के स्टूडेंट्स को भी लाभ

सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि देश में स्टार्ट अप का दौर शुरू है. पहले एक्सपो के जरिये व्यापार की बातें होती थीं. पर अब इसके जरिये रोजगार और आत्मनिर्भरता की संभावनाओं पर भी चर्चा हो रही है. एक्सपो में स्टार्ट अप से जुड़े 39 स्टॉल लगाए गये हैं. इस एक्सपो में कोर सेक्टरों, रोजगार की संभावनाओं, चैलेंज पर भी बात, चर्चा होगी. टॉक शो में सरला बिरला यूनिवर्सिटी, अमेटी यूनिवर्सिटी औऱ कई ग्रेजुएट स्टूडेंट्स भी शामिल होंगे. इस एक्सपो से मिली जानकारी का लाभ उन्हें आगे के लिए काम आएगा. उन्होंने एक्सपो के आयोजन में सहयोग के लिए जिला प्रशासन और रांची नगर निगम को भी धन्यवाद दिया.

Related Articles

Back to top button