
Riyadh : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वे सऊदी पर किसी भी देश को हमला नहीं करने देंगे. बता दें कि अपने पहले विदेशी दौरे पर सऊदी अरब पहुंचे हैं. सऊदी अरब का दौरा करने के सवाल पर इमरान ने कहा, मुझे तीन माह तक पाकिस्तान से बाहर नहीं जाना था. लेकिन किंग सलमान द्वारा आमंत्रण मिलने पर मैं यहां आया. कहा कि मुसलमान होने के नाते मुझे मक्का और मदीना भी आना चाहिए. वैसे भी पाकिस्तान में जब भी कोई नया पीएम बनता है तो वह पहले विदेशी दौरे के लिए सऊदी अरब को ही चुनता है. इसी क्रम में इमरान खान ने कहा कि वह सऊदी पर किसी भी देश को हमला नहीं करने देंगे. अंतरराष्ट्रीय मीडिया को दिये अपने पहले इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान सऊदी अरब के साथ हमेशा खड़ा रहेगा. इससे पूर्व उन्होंने बुधवार को वहां के किंग सलमान से मुलाकात की. इसके बाद वे संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे.
इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तानी सेना की दरिंदगी, भारतीय जवान की हत्या के बाद निकाली आंख
हम मुस्लिम देशों को एकजुट करना चाहते हैं
सऊदी के नेतृत्व में यमन पर हुए हमले को लेकर पाकिस्तान का रुख़ पूछे जाने पर इमरान ख़ान ने कहा, पाकिस्तान इसमें मध्यस्थ की भूमिका अदा करना चाहेगा. बकौल इमरान, हम मुस्लिम देशों को साथ लाना चाहते हैं. मध्य-पूर्व में शांति चाहते हैं. वहां चल रहे युद्ध से मुसलमानों को ही नुकसान हो रहा है. इमरान ने लीबिया, सोमालिया, सीरिया और अफ़ग़ानिस्तान का हवाला दिया. इमरान ख़ान ने सऊदी गजट को दिये गये इंटरव्यू में कहा कि हम पाकिस्तान में शासन की जो दिशा व पाकिस्तान के लोगों की मानसिकता बदलेंगे. हाशिए पर पड़े पाकिस्तानी को ऊपर लाने की बात कही. साथ ही अमीरों को और अमीर बनाने वाली नीति को ख़त्म करने की बात कही.
विदेश नीति पर कहा कि पाकिस्तान पिछले 15 सालों से आतंकवाद से लड़ाई के कारण समस्याग्रस्त रहा है. हम आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रहे हैं. आतंकवाद को कभी प्रश्रय नहीं दिया है. 9/11 का हमले में कोई पाकिस्तानी शामिल नहीं था. कहा कि हम चाहते हैं कि भारत और अफगानिस्तान से हमारे अच्छे संबंध हों. भरोसे के अभाव के कारण इन देशों से संबंध अच्छे नहीं हैं. ईरान भी अच्छा संबंध हो. इमरान ने कहा कि सऊदी एक ऐसा देश है जिसे लेकर पाकिस्तानियों के दिल में ख़ास प्रेम है. खराब समय में सऊदी हमेशा पाकिस्तान के साथ खड़ा रहा है. सऊदी हमारे साथ हमेशा खड़ा रहा है इसलिए हम चाहते हैं कि हम भी सऊदी के साथ रहें.
इसे भी पढ़ेंःटला बड़ा हादसा, जेट एयरवेज की फ्लाइट में केबिन प्रेशर के कारण यात्रियों के नाक-कान से आया खून




