
Dhanbad: शहर के बीसीसीएल जगजीवन नगर न्यू कॉलोनी में ऐसा कभी नहीं दिखा था, जैसा नजारा गुरुवार की सुबह दिखा. सुबह-सुबह कॉलोनी की सड़क पर इन्कलाब जिंदाबाद के नारे लग रहे थे. बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी हो रही थी. न्यू डाक्टर्स कॉलोनी स्थित पंप हाउस के सामने कॉलोनी की सड़क पर महिला-पुरष धरना पर बैठे थे.पेयजल और बिजली समस्या से त्रस्त कॉलोनीवासियों ने यह कदम उठाया.
इसे भी पढ़ेंः6302 करोड़ हुए खर्च लेकिन खेतों में नहीं पहुंचा पानी, 88 फीसदी किसान को सिंचाई सुविधा नहीं
बिजली-पानी की समस्या से त्रस्त लोग
बीच सड़क पर धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन नियमित जलापूर्ति नहीं कर रहा है. कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दो दिन पर एक दिन पेयजल की आपूर्ति हो रही है. कॉलोनी में रहनेवालों का आरोप है कि कमोवेश यही हालात पिछले दस सालों से हैं. प्रबंधन को बार-बार कहने पर भी जलसंकट की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. बल्कि समस्या बढ़ती ही जा रही है.
इसे भी पढ़ेंःBJP कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और आशा लकड़ा से ज्यादा तरजीह मिस्फिका को
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सत्य नारायण, विनय कुमार, रूप कुमार सिंह, मुकुंद कुमार सिंह, विजय तिवारी, एस के गांगुली, अरूण कुमार आदि ने बताया कि प्रबंधन से लगातार अनुरोध करने का कोई फायदा नहीं है. मजबूरीवश अब लोग सड़क पर उतरने को विवश हैं.
इसे भी पढ़ेंःधनबाद: इलाज के दौरान मरीज की मौत, पांच दिनों से लगातार हो रही ऐसी घटनाएं, स्वास्थ्य विभाग मौन




