DhanbadJharkhand

धनबाद:  इलाज के दौरान मरीज की मौत, पांच दिनों से लगातार हो रही ऐसी घटनाएं, स्वास्थ्य विभाग मौन

Dhanbad: जिले में इलाज के दौरान एक और मरीज की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. धनबाद  के निजी अस्पतालों में पिछले पांच दिनों से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है. बुधवार रात 16 साल के एक युवक की मौत पर जालान हॉस्पिटल में हुई. जिसके बाद एक पूर्व भाजपा नेता सुंदर यादव अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए.

इसे भी पढ़ेंःतीन महीने बाद अयोग्‍य हो जायेंगे 70,175 सरकारी शिक्षक

निजी हॉस्पीटल के खिलाफ हंगामा

इस बीच अस्पताल के बाउंसरों ने उन्हें धरने से उठने का अनुरोध किया.  लेकिन वह अपनी मांगों को लेकर अडिग थे, वही  नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि निजी अस्पताल पैसे कमाने का अड्डा बना दिया गया है.

वही  परिजनों  का कहना है कि 16 साल के विकास यादव  जो कि लोदना कोलियरी क्षेत्र का रहने वाला था, उसे  ब्रेनहम्ब्रेज के बाद  असर्फी हॉस्पिटल में 14 तारीख को भर्ती किया गया था. लेकिन डॉक्टरों ने  पॉइजन का इलाज करना शुरू कर दिया था. जिसको लेकर अस्पताल में मंगलवार को भी हंगामा हुआ था. वही बुधवार को उसकी मौत के बाद भी चिकित्सकों ने दवाइयां मंगवाई.

इसे भी पढ़ें: वैट कम करने से ढाई रुपये तक सस्‍ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, सरयू ने सीएम को लिखा पत्र

पांच दिनों में पांच मौतें

उल्लेखनीय है कि धनबाद में पिछले 1 सप्ताह से लगातार शहर के विभिन्न अस्पतालों में लापरवाही का मामला सामने आया. सबसे पहले सर्वमंगला नर्सिंग होम में एक मासूम की मौत से  हुई थी. जिसके बाद पाटलिपुत्र नर्सिंग होम, फिर जालान, जिम्स हॉस्पीटल और उसके बाद फिर मंगलवार को जलाना अस्पताल और बुधवार को फिर से जालान अस्पताल में हंगामा देखने को मिला है.

इसे भी पढ़ें: बिना डिग्री वाले नेताओं की कमाई जानकर आप अपनी पढ़ाई छोड़ देंगे!

एक ओर जहां मरीज के परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे है. वही अस्पताल प्रबंधन इससे पल्ला झाड़ रहा है.

Related Articles

Back to top button