Crime NewsRamgarh

रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस छापेमारी में एक क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh: जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर सुंदर नगर से भुरकुंडा पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद कर तीन आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने सुबह 5:00 बजे सुन्दर नगर भुरकुंडा स्थित ब्रजेश खरवार उर्फ विक्की खरवार, पिता गुलाब खरवार, के द्वारा अवैध रुप से गांजा का खरीद बिक्री किए जाने की सूचना पर एसडीपीओ बिरेन्द कुमार चौधरी व थाना प्रभारी मयंक प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ब्रजेश खरवार उर्फ विक्की खरवार सुन्दर नगर के घर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत छापेमारी की और घर की तलाशी में 115 किलो अवैध गांजा की बरामद किया गया.

इस दौरान पुलिस टीम ने ब्रजेश खरवार उर्फ विक्की खरवार सा०- सुन्दर नगर, भुरकुण्डा, थाना- पतरातु (भु०) एवं रंजीत यादव उर्फ रंजीत राय, पिता-राजदेव राय, सा०-पटेल नगर, भुरकुण्डा, थाना- पतरातु (भु०) को मौके से गिरफ्तार किया. पुलिस टीम ने इस काण्ड में राजकुमार यादव, पिता-भगवान राय, सा०-पटेल नगर, थाना- पतरातु (भु०) को भी गिरफ्तार किया गया एवं इस काण्ड में संलिप्त अन्य अपराधियों के विरुद्ध छापामारी जारी है. इस छापेमारी दल में मुख्य रूप से विरेंद्र कुमार चौधरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु ,पु.अ.नि. मयंक प्रसाद प्रभारी भुरकुंडा ओपी ,पु.अ.नि. अक्षय कुमार, स.अ.नि पुरन सिंह एवं सशस्त्र बल शामिल थे.

Related Articles

Back to top button