Dhanbad

धनबाद : अवैध संबंध में धीरज रवानी की हुई हत्या, बरोरा पुलिस ने किया खुलासा

Dhanbad: धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपर मांदरा बस्ती में 13 सितंबर को धीरन रवानी की हत्या कर दी गई थी. जिसका खुलासा शुक्रवार को बरोरा थाना की पुलिस ने किया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह जानकारी बाघमारा के एसडीपीओ निशा मुर्मू ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृतक युवक धीरज रवानी का संबंध आरोपी की बहन के साथ अवैध संबंध चल रहा था. जिसकी जानकार होते ही आरोपी ने बदले की भावना से धीरज रवानी को हत्या कर दी. गिरफ्तार युवक के पास से एक पिस्टल और तीन खोखा बरामद किया गया. साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी युवक का पहले से ही बरोरा थाना में तीन कांड दर्ज है. हालांकि इस हत्या के बाद कई तरह के बातें सामने आ रही थी. जिसमें परिजनों का कहना था कि अवैध कोयले को लेकर धीरज रवानी की हत्या कर दी गई थी.

Related Articles

Back to top button