Crime NewsDhanbad

धनबाद के सिंदरी स्टेशन पर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Dhanbad: धनबाद के सिंदरी स्टेशन पर सोमवार को सिंदरी-धनबाद पैसेंजर ट्रेन के इंजन के आगे कूदकर एक युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक का घरेलू विवाद चला था. जिसे लेकर आज ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. युवक की पहचान रांगामाटी के आर एम फोर निवासी स्व. माइकेल का इकलौता पुत्र जोसेफ था. वह कुछ दिन पहले बोकारो के दुग्दा से सिंदरी आया था.
इसे भी पढ़ें: धनबाद में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने संभाला पदभार 

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार सिंदरी स्टेशन में इंजन ड्राइवर के बार बार हार्न बजाने के बाद भी इंजन के नजदीक आते ही युवक कूद गया. शव को लगभग बीस मीटर घसीटते हुए ले गया. दो हिस्सों में कटे शव को पाथरडीह रेल जीआरपी एएसआई राधिका रंजन प्रसाद ने पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया.

Related Articles

Back to top button