Dhanbad

धनबाद में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने संभाला पदभार

Dhanbad : धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया. इससे पुर्व वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने उन्हे बधाई और शुभकामनाएं दी. वही अपने कार्यालय में उन्होंने मीडिया को बताया कि अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता रहेगी. आम लोगों से मिलकर बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था कायम रखने और ग्रामीण इलाकों में अपराधीक गतिविधियां पर मजबूत पकड़ का कार्य रहेगा.
बता दें कि कपिल चौधरी इससे पूर्व चक्रधरपुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे और करीब 20 महीने नक्सल प्रभावित इलाकों में उन्होंने कार्य किया. मूलतः वो राजस्थान के रहने वाले हैं. झारखंड कैडर में उनकी नियुक्ती हुई और प्रोन्नति के बाद धनबाद के ग्रामीण एसपी के रूप में पहली बार पदस्थापना हुई.

Related Articles

Back to top button