DhanbadJharkhand

अश्‍लील मैसेज भेजना मनचले आशिक को पड़ा महंगा, युवती ने की सरेआम युवक की पिटाई

Dhanbad : दोस्ती के जरिये प्यार तक पंहुचने की कोशिश फिर नाकाम होने पर लड़की को गंदे मैसेज भेजना एक दिलफेंक आशिक को महंगा पड़ गया. शहर के रणधीर वर्मा चौक स्थित एक साइबर कैफे में माहौल उस समय गर्म हो गया. जब एक लड़की आंधी की तरह आयी और वहीं काम करने वाले एक युवक पर इस तरह बरसने लगी जिससे वह खामोश हो गया. इसके बाद लड़की ने उस युवक की फजीहत करते हुए पीटना शुरू कर दी, जिसके बाद उसने भागने में ही अपनी भलाई समझी.

इसे भी पढ़ेंःIAS, IPS और टेक्नोक्रेटस छोड़ गये झारखंड, साथ ले गये विभाग का सोफासेट, लैपटॉप, मोबाइल,सिमकार्ड और आईपैड

दो माह से दोस्‍तों के साथ मिलकर करता था मैसेज

वही लड़की ने बताया कि यह लड़का उसका पहले दोस्त था, लेकिन उसने एकतरफा प्यार में आके उसे तंग करने लगा. इंकार करने पर वह जबरदस्ती बात करने का दबाव बनाता था और बीते दो महीने से उसका मन इतना बढ़ गया था कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर उसे गंदे-गंदे मैसेज करने लगा था. पानी सर से ऊपर जाता देख युवती उसका पता करते करते साइबर कैफ़े पंहुची और जमकर फजीहत की, जिसके बाद युवक वहां से भाग निकला. इसपर साइबर कैफे के संचालक ने बताया कि उसे इस मामले की जानकारी नहीं है. वह किसे मैसेज भेजता था, बाहर क्या करता है, इसका पता नहींं है. बता दें कि लड़की साइबर कैफे में ही काफी देर तक उस युवक का इंतजार करती रही, लेकिन युवक दुबारा दुकान में नहींं आया.

इसे भी पढ़ेंःतहकीकातः लड़की की मौत के मामले में क्यों आया सिंदरी विधायक के बेटे का नाम?

साइबर में हंगामा देख भीड़ जुटने लगी

जिस अंदाज से युवती पूरे गुस्से में तिल मिलाकर साइबर पहुंची इससे अन्य लोगों को लगा कि युवती के साथ किसी प्रकार की अनहोनी जरूर हुई है, लेकिन युवती को देख लोगों की भीड़ जुटने लगी. लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उससे पूछे आखिर हुआ क्या है. अंत मे भीड़ इकट्ठा देख युवती ने खुद  घटना की जानकारी दी.

Related Articles

Back to top button