JharkhandLead NewsRanchi

आइटी मैनेजमेंट के लिए ऊर्जा संचरण निगम ने निकाला टेंडर

Ranchi : आइटी और ऑपरेशन्स मैनेजमेंट के लिए ऊर्जा संचरण निगम ने टेंडर निकाला है. ऊर्जा संचरण निगम के साथ ही टेंडर के जरिये एसएलडीसी में भी आइटी और ऑपरेशंस मैनेजमेंट पर काम किया जायेगा. इस संबध में टेंडर जारी कर दिया गया है. जो ऊर्जा संचरण निगम के आधिकारिक वेबसाईट पर भी मौजूद है. टेंडर अवधि तीन सालों के लिए है. टेंडर प्रक्रिया में सफल होनेवाली कंपनियों को इसके तहत तीन साल काम करने का मौका दिया जायेगा. टेंडर भरने के लिए जीएसटी जोड़ कर 5900 रुपये लिया जा रहा है. वहीं, टेंडर 7 सितंबर से भरा जायेगा. 14 सितंबर तक कंपनियां टेंडर भर सकती हैं. 18 सितंबर को इसके लिए प्रीबिड मीटिंग का आयोजन किया जायेगा. बैठक का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जायेगा. 3 अक्टूबर तक कंपनियों को अर्नेस्ट अमाउंट जमा कर देना है. 4 अक्टूबर को टेंडर का टेक्निकल पार्ट खोला जायेगा. इसके आगे की जानकारी कंपनियों को निगम की ओर से दी जायेगी.

बता दें निगम की ओर से इस टेंडर के लिए सिर्फ ऑनलाइन मोड में आवेदन स्वीकृत किये जायेंगे. जहां निगम के आधिरकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी और टेंडर आवेदन उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें – सीएम हेमंत सोरेन लीज प्रकरण: कपिल सिब्बल ने HC को बताया यह मामला भी शिव शंकर शर्मा केस की तरह, जिसे SC ने कर दिया था खारिज, अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को

Related Articles

Back to top button