
Giridih : गिरिडीह के बगोदर वन क्षेत्र अंतर्गत अटका कसियाटांड में जंगली हाथियों के झुंड ने जम कर उत्पात मचाया. हाथियों के झुंड ने दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. एक पोल्ट्री फार्म को निशाना बनाया है. साथ ही कई एकड़ में लगी धान व मक्का की फसल को रौंद दिया. बताया जाता कि हाथियों की संख्या दो दर्जन से अधिक थी. झुंड ने अटका की ओर कसियाटांड गांव प्रवेश किया और सबसे पहले हाथियों ने छोटी मंडल के घर को निशाना बनाया. इस दौरान छोटी मंडल परिवार के साथ घर में सो रहा था. आवाज सुन कर नींद खुली और सभी घर से भाग कर अपनी जान बचाये. हाथी घर के खिड़की दरवाजा तोड़ कर घर में घुस गये और घर में रखा पलंग, गोदरेज अन्य सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर रखे अनाज को भी चट कर गये. साथ ही फसलों को रौंद दिया. इसके बाद मंगर महतो के एसबेस्टेस के घर का तोड़ दिया. प्रीतम महतो के मुर्गी फार्म को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं बैजनाथ मिस्त्री की चहारदीवारी को तोड़ दिया. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रात में ही गांव पहुंची और हाथियों के झुंड को पटाखा फोड़ कर खदेड़ा. वन विभाग ने हाथियों की तोड़फोड़ से हुए नुकसान का आकलन किया. इस प्रकार की घटना से ग्रामीण काफी दहशत में हैं. फिलहाल हाथी अडवारा बिहारो जंगल में जमे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट में धारा 370 पर एक महीने से हो रही सुनवाई पूरी, फ़ैसला सुरक्षित



