
Dhanbad: जिले के डीसी वरुण रंजन ने गुरुवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में बन रहे सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल में बना रहे आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर व इमरजेंसी सेवाओं का बरकी से निरीक्षण किया और हर पहलुओं पर डॉक्टर से बात की. वहीं अस्पताल में हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर ठेकेदारों से इसका जायजा लिया और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया. वहीं इस निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन के कार्यालय में बैठक कर डॉक्टरो से वस्तु स्थिति का जायजा लिया और समस्याओं से अवगत हुए. वही उपायुक्त ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया. बैठक करने के बाद डीसी ने इमरजेंसी और वार्ड का भी निरीक्षण किया.
उपायुक्त ने बताया कि सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल का निरीक्षण किया गया है और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. अस्पताल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. बहुत जल्द सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा. इसके बाद मरीज को बेहतर इलाज का लाभ मिलेगा. वहीं उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी ना हो इसके लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जाएंगे.




