
Dhanbad : जिले के टुंडी थाना क्षेत्र में लोधारिया मोड़ के समीप बुधवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 4 साल के बच्ची प्रीति कुमारी की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता मंदिर से पूजा अर्चना कर अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान बच्ची एक वाहन की चपेट में आ गई. इसके बाद उसे आनन फानन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा: दीवार गिरने से मजदूर की हुई मौत




