
Koderma: मरकच्चो थाना क्षेत्र के मरकच्चो बाजार मुहल्ला में बुधवार को लगभग 12 बजे दिन दीवार गिरने से उसके मलबे से दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी. मजदूर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के मुताबिक मरकच्चो कुम्हर टोली निवासी छोटेलाल यादव (52 वर्ष) घर से कुछ ही दूरी पर मरकच्चो बाज़ार मुहल्ला में अनील मोदी के मकान में निर्माण कार्य में शामिल था. छोटेलाल यादव सुबह खाना खाने के बाद मजदूरी करने गया. इसी बीच पीलर का नीव काटने के दौरान बगल का दीवार गिर गया जिससे दबकर उसकी मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही पत्नी केशिया देवी और इकलौते बेटे विवेक कुमार (12 वर्ष) व 5 लड़कियों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. सूचना पाकर मरकच्चो थाना पुलिस पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें: डुमरी उपचुनावः बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला- लुटेरों, दलालों को बचा रही हेमंत सोरेन सरकार




